न्यूज 22 स्कोप की खबर का असर, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिला कोरोना टीका

धनबाद : न्यूज 22 स्कोप पर चलाये गए खबर का असर एक बार फिर से देखने को मिला है. टुंडी प्रखंड के लालमुणि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को कोरोना टीका नहीं लग पाया था. इसको लेकर न्यूज 22 स्कोप ने चार जनवरी को आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग और संचालक से बात की और खबर दिखाया. न्यूज 22 स्कोप ने खबर प्रसारित/प्रकाशित की तो स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की नींद खुली और बुगुर्जों को कोरोना टीका लगाने की व्यवस्था की गई. अब लालमणि वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को कोरोना टीका का पहला डोज लग चुका है.

न्यूज़ 22 स्कोप हमेशा जन सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है. इसी कड़ी में ही न्यूज़ 22 स्कोप ने धनबाद के टुंडी स्थित वृद्धाश्रम की खबर दिखाई थी. जहां कोरोना को लेकर प्रशासन के दावे फेल साबित हो रहे थे. एक ओर बुजुर्गों से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब बूस्टर डोज लगाने की तैयारी शुरू होने हो चुकी है. बावजूद यहां रहने वाले बुजुर्गों को कोरोना का टीका नहीं मिल पाया था. प्रशासन और समाजसेवी आश्रम में जाकर कंबल और खाना का वितरण कर चले जाते थे. लेकिन कोरोना टीका दिलवाने को लेकर किसी ने पहल नहीं की थी, लेकिन न्यूज़ 22 स्कोप की टीम वृद्धाश्रम पहुंची और टीकाकरण का जायजा लिया. जिसमें पाया कि यहां टीकाकरण अभियान पहुंचा ही नहीं है.

रिपोर्ट : राजकुमार

महामृत्युंजय यज्ञ से खत्म होगा कोरोना !

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...