NGT ने धनबाद में भू-धसान की घटनाओं पर लिया संज्ञान, जांच के लिए बनायी कमेटी

रांची : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने धनबाद में भू-धसान की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है.

ट्रिब्यूनल ने इसकी जांच के लिए एक कमेटी गठित की है.

उक्त कमेटी पूरे मामले की जांच कर एनजीटी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

इस मामले में अब 31 अप्रैल को सुनवाई होगी.

एनजीटी की ओर से बनाई गई कमेटी में खान सुरक्षा महानिदेशक (डीजीएमएस),

धनबाद उपायुक्त, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे.

ट्रिब्यूनल धनबाद में भू-धसान की बढ़ती घटनाओं के बारे में चिंता जताते हुए रिपोर्ट मांगी है.

बता दें कि 21 अप्रैल को धनबाद के डुमरीजोड़ में भू-धसान की घटना हुई थी. इससे पहले भी धनबाद में कई जगहों पर ऐसे हादसे हो चुके हैं.

Palamu : अवैध खनन मामले पर एनजीटी में हुई सुनवाई

पलामू में ध्वजा पहाड़ के अवैध खनन मामले पर एनजीटी में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान झारखंड प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय की मांग की है. जिसे ट्रिब्यूनल ने स्वीकार कर लिया. इस मामले में अब नौ मई को सुनवाई होगी.

पिछली सुनवाई के दौरान ट्रिब्यूनल ने अवैध खनन से हुए पर्यावरण के नुकसान का आकलन करने का निर्देश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को दिया था, ताकि खनन करने वाली कंपनी पर जुर्माना लगाया जाए. इस मामले पर अधिवक्ता अनूप कुमार अग्रवाल ने एनजीटी में याचिका दाखिल कर पलामू में पहाड़ों के अवैध खनन का मुुद्दा उठाया.

 

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...