पटना: फुलवारीशरीफ में पीएफआई मोड्यूल मामले में एनआईए की टीम ने 18वें आरोपी को पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पीएफआई मोड्यूल का 18वां आरोपी पूर्वी चंपारण का रहने वाला मोहम्मद सज्जाद आलम है जो दुबई में रह कर भारत में प्रतिबंधित पीएफआई मोड्यूल को अवैध फंड उपलब्ध करवाता था। वह यूएई, कर्णाटक और केरल में आधारित सिंडिकेट के जरिये बिहार तक फंड भेजता था जिसका उपयोग आपराधिक और गैर क़ानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उपयोग किया जाता था।
एनआईए ने फुलवारीशरीफ पीएफआई मामले के आरोपी मोहम्मद सज्जाद आलम को दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर दुबई की फ्लाइट से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया। पीएफआई को अवैध फंड उपलब्ध करवाने के आरोप में उसके खिलाफ फुलवारीशरीफ थाना में माला दर्ज किया गया था और उसके विरुद्ध पटना के विशेष एनआईए कोर्ट के द्वारा गिरफ्तारी वारंट और लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।
गिरफ्तार मोहम्मद सज्जाद पर आरोप था कि वह भारत में विभिन्न धर्मों और समूहों के सदस्यों के बीच वैमनस्यता फ़ैलाने की साजिश को बढ़ावा दे रहा था। मामले में एनआईए ने 17 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि 18वें आरोपी को आज दुबई से भारत पहुँचते ही एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- 11 जनवरी तक कक्षा 8 तक की सभी School बंद, शीतलहर को देखते हुए…
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
PFI Module PFI Module PFI Module
PFI Module
Highlights



















