एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत 5 के खिलाफ एनआईए ने दर्ज की प्राथमिकी

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक करोड़ के इनामी नक्सली पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा, 25 लाख के इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य अजय महतो उर्फ बुधराम, अपटन, राजेश देवगम और मुठभेड़ में मारे गए कांडे उर्फ दिरिसुम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कदम झारखंड में टेरर फंडिंग से संबंधित मामलों की जांच के तहत उठाया गया है।

एनआईए की रांची शाखा ने इस साल की दूसरी प्राथमिकी दर्ज की है, जो पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में 24 मार्च 2024 को दर्ज किए गए केस से संबंधित है। एनआईए ने 29 जुलाई 2024 को इस मामले को टेकओवर करते हुए प्राथमिकी दर्ज की। पूरा मामला हुसिपी और राजाबासा गांवों के बीच जंगल में 10 लाख 50 हजार रुपए और अन्य सामानों की बरामदगी से जुड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में पश्चिम सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र से नक्सली राजेश देवगम की गिरफ्तारी के बाद उसकी पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए। उसकी निशानदेही पर 23 मार्च 2024 को टोंटो पुलिस और सीआरपीएफ की क्विक रिस्पांस टीम ने हुसिपी और राजाबासा गांवों के बीच जंगल में एक पहाड़ी के पास 10.50 लाख रुपए और अन्य सामानों की बरामदगी की।

इस मामले में एनआईए की कार्रवाई से नक्सली नेटवर्क और उनकी फंडिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, जो क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img