पटनाः एनआईए ने बोधगया बम ब्लास्ट मामले में आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दिन का सक्रिय सदस्य जहिरुल शेख सहित पांच आतंकियों के साथ कुल 9 आतंकियों को एनआईए, पटना की विशेष अदालत में पेश किया.
इन आंतकियों में हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी, अजहरुउद्दीन, उमर सिद्दकी, इम्तियाज अंसारी और मुजीबुल्लाह का नाम शामिल है.
बता दें कि सात जुलाई 2013 को बोधगया आंतकियों के बम बलास्ट से दहल गया था. इस मामले में जहिरुल शेख का नाम भी आया था. जहिरुल शेख वर्दमान ब्लास्ट का भी अभियुक्त है. इस मामले में एनआईए 1 जून 2018 को जहिरुल शेख को सजा सुना चुका है. कोलकत्ता पुलिस बोधगया ब्लास्ट मामले में जहिरुल शेख को प्रोडक्सन वारंट पर लेकर आई है.







