आईएसआईएस के झारखंड मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध आतंकी राहुल सेन की विशेष कोर्ट में पेशी

रांची: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से गिरफ्तार हुए आईएसआईएस के झारखंड मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध आतंकी राहुल सेन, जिन्हें उमर के नाम से भी जाना जाता है, को अब रांची सिविल कोर्ट की विशेष कोर्ट में पेश किया गया है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) अब राहुल सेन उर्फ उमर को NIA रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

झारखंड में आतंकी संगठन आईएसआईएस की मॉड्यूल को लेकर एनआईए ने गुरुवार (14 सितंबर) को कई राज्यों के नौ ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान, एनआईए ने मध्य प्रदेश के रतलाम से राहुल सेन उर्फ उमर को गिरफ्तार किया था।

उनके पास से लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन सहित आईएसआईएस से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए थे।

इस मामले में लोहरदगा से पूर्व में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र की गिरफ्तारी भी हुई थी। जुलाई में, एनआईए ने फैजान नाम के युवक को लोहरदगा से गिरफ्तार किया था।

एएमयू में पढ़ाई के दौरान फैजान आईएसआईएस चरमपंथियों के संपर्क में आकर संगठन में शामिल हुआ था।

इसी कड़ी में गुरुवार को छापेमारी के बाद राहुल सेन उर्फ उमर उर्फ उमर बहादुर को गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के लिए काम करने वाले फैजान से उमर लगातार संपर्क में था।

 

 

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...