भागलपुर : भागलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित प्रॉपर्टी डीलर शंकर यादव के घर और उसके कार्यालय में एनआईए की टीम ने छानबीन की। इस दौरान शंकर यादव के घर से 1.32 करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए। पूछताछ के बाद एनआईए की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर शंकर यादव को अरेस्ट कर लिया है।
शंकर यादव के घर से एक करोड़ 32 लाख रुपए के अलावा एनआईए की टीम ने भारी मात्रा में आभूषण, राइफल और इसकी एक मैगजीन, 7.65 एमएम की एक पिस्टल एवं दो मैगजीन और 63 कारतूस बरामद किया है। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। शंकर यादव को गिरफ्तार करने के बाद एनआईए की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई।
एसके राजीव की रिपोर्ट


















