सुबह से लेकर देर रात तक चलता रहा NIA की छापेमारी, कैश और हथियार जब्त

गया : नक्सली कनेक्शन को लेकर गुरुवार की सुबह छह बजे से ही जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की टीम ने छापेमारी करना शुरू कर दिया था। यह छापेमारी रात के 12 बजे तक चली। इस दौरान एनआईए की टीम ने एपी कॉलोनी स्थित आवास से एक करोड रुपए से भी ज्यादा कैश की बरामदगी की गई। नोटों की गिनती के लिए बैंक से मशीन भी मंगाई गई थी। साथ ही टीम ने कई हथियार भी जब्त किए हैं। कैश और हथियार को एनआईए की टीम गया पुलिस की सहयोग से अपने साथ ले गई है।

वह इस मामले में मनोरमा देवी ने मीडिया के समक्ष आकर कहा कि सारे कैश हमारे कंपनी का है और हथियार हमारे गार्डों का है। उनके सामने सारा कागजात हमने प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि हम राजनीति से भी जुड़े हैं। हमारा बिजनेस, ठेकेदारी और होटल भी है। सारा चीज का हमने लेखा-जोखा उनको दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी पैसा बरामद हुआ है उसका भी कागजात हमने दिखा दिया है। हमारा ठेकेदारी चलता है, इसको लेकर लेबर का पैसा देना रहता है। हालांकि कितना पैसा जब्त किया गया है इस बात की जानकारी मनोरमा देवी ने नहीं बताया। उन्होंने कहा कि जितना भी पैसा है सारा हमारा है।

यह भी देखें :

वहीं एनआइए की टीम ने दिल्ली से एक प्रेस रिलीज जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि बिहार के पांच जिले गया और कैमूर में एनआईए की टीम छापेमारी किया। इस दौरान कुल चार करोड़ तीन लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। जबकि 10 हथियार के साथ कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। रिलीज में लिखा गया है कि वर्ष 2023 में औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र से दो नक्सली को गिरफ्तार किया गया था जहां इसके केस एनआईए को सौंपा गया था।

यह भी पढ़े : नीतीश की करीबी पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर NIA की रेड

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

दानापुर मंडल के कई स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ चला...

भोजपुर : पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य...

MLA के सामने ही व्यक्ति हथियारनुमा वस्तु से फायरिंग करते दिखा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के शिकरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग वीडियो मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री भगवान कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- गुंडे-मवाली व जनता की...

सासाराम : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता व बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग नए मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा आज यानी 16...

सहयोग शिविर : एक महीने पहले शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया,...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने की मंशा से लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया...

बिहार में आज आंधी व बारिश, रोहतास-कैमूर समेत 16 जिलों में...

पटना : बिहार में वर्षा के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से भी लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को पटना सहित कई जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img