Advertisment

नौ वर्षीय रुद्र का कमाल, आखें बंद कर तीर से साध सकता है निशाना

Gaya- आपने टीवी या सोशल मीडिया कई एक्सपर्ट तीरंदाज देखे होंगे, जो अपने हुनर से सभी को चौंकाते हुए देखा होगा. कई अंतरराष्ट्रीय खेलों में भी आपको ऐसे तीरंदाज नजर आयें होंगे. लेकिन महज नौ वर्ष में अपनी तीरदांजी से जहानाबाद के रुद्र ने सभी को चौंका दिया है. उसकी प्रतिभा अचंभित करने वाली है. वह सामान्य और तीरंदाजी तो करता ही है, अचंभित करने वाली बात यह है कि हाथ के बल उल्टा होकर, आंखें बंद कर पैर के अंगूठे से तीर चलाता है और सिर्फ तीर ही नहीं चलाता सटीक निशाना भी साध लेता है.

Rudra 3 22Scope News

रुद्र हाथ के बल उल्टा खड़ा होकर उसी पोजीशन में पैर के अंगूठे से आंख बंद कर भी तीर चला लेता है. तीर धनुष का उसका निशाना देखते ही बनता है.  वह 5 से 20 फीट की दूरी तक सीधा निशाना साध सकता है. आई लेवल और फूट लेवल डिफरेंस है, फिर भी सटीक निशाना लगा कर वह हैरत में डाल देता है.

विदेशी वीडियो से मिली प्रेरणा

rudra 2 22Scope News

रूद्र बताता है कि एक विदेशी छोटी सी लड़की का वीडियो देखने के बाद उसे आर्चरी की प्रेरणा मिली. उस वीडियो को देखने के बाद उसने इसकी प्रैक्टिस शुरू की. इसके बाद उसने तीरंदाजी के लिए योगा को आधार बनाया और महज एक महीने में ही तीरंदाजी को कमांड करने लगा. इस क्रम में 20 फीट तक का निशाना साधता है.

रुद्र के पिता राकेश कुमार सिंह जहानाबाद के खरका गांव के रहने वाले हैं. बोधगया के राजापुर में रहकर वह बच्चों को पढ़ाते हैं. राकेश कुमार सिंह बतलाते हैं कि रुद्र ने योग की शुरुआत उनकी ही देख रेख में की. और रुद्र को करीबन डेढ़ सौ से अधिक योगासनों में महारत है. इसके अलावा स्केटिंग में भी वह माहिर है और अब आर्चरी में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहा है. वह बताते हैं कि फिलहाल में टॉय आर्चरी से ही उसकी प्रैक्टिस चल रही है. कंपाउंड आर्चरी खरीदने के लिए पैसे नहीं है. इसमें करीब ढाई लाख रुपए खर्च होते हैं. सरकार मदद कराए तो निश्चित तौर पर देश के लिए रुद्र ओलंपिक में गोल्ड मेडल तीरंदाजी में ला सकता है.

स्टेट- नेशनल लेबल पर 20 से अधिक सर्टिफिकेट और मेडल जीत चुका है रुद्र

दावा किया जा रहा है कि रुद्र भारत का पहला बच्चा है, जो 9 साल की उम्र में 5 से 20 फीट का टारगेट साध सकता है. अभी वह चौथी कक्षा का छात्र है. अब उसने स्टेट- नेशनल लेबल पर 20 से अधिक सर्टिफिकेट और मेडल जीत चुका है. 9 साल का नन्हा बालक रूद्र ने योग और स्केटिंग में अपनी प्रतिभा पहले ही बिखेरी है. उसने इस क्षेत्र में कई स्टेट और नेशनल लेवल के मेडल हासिल कर लिए हैं. अब वह काफी हैरतअंगेज करने वाला कारनामा कर रहा है.

रिपोर्ट- राम मूर्ति पाठक

Bihar Har Ghar Bijli: हर घर बिजली पहुंचाने वाला पहला राज्य...

Bihar Har Ghar Bijli: सिमरी बख्तियारपुर में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

Jagannath Mishra Statue: सुपौल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र...

Jagannath Mishra Statue: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय...

Mithilesh Yadav Murder Case: बीयर के पेमेंट पर विवाद से हत्या...

Mithilesh Yadav Murder Case: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेता मिथलेश यादव उर्फ छोटी यादव की हत्या के मामले...