दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर निर्मला भगत ने जताया दुख, कहा- यह राज्य के लिए अपूरणीय क्षति

रांची. झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद, हम सबके गार्जियन दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सत सत नमन। संघर्ष, न्याय और त्याग की आवाज आंदोलनकारी, झारखंडी अस्मिता के रक्षक का जाना एक युग का अंत हो गया। उक्त बातें सरना रत्न दादा वीरेंद्र भगत की धर्मपत्नी सह रांची जिला परिषद की अध्यक्ष निर्मला भगत ने कहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के महानायक दिशाेम गुरु शीबू सोरेन का निधन राज्य के लिए आपूरणीय क्षति है।  सामाजिक चेतना और संघर्ष का जो विरासत उन्होंने छोड़ा है, वह झारखंड के इतिहास में सदैव जीवित रहेगा।

शिबू सोरेन गरीबों-शोषितों के रहनुमा थे

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के पुरोधा के साथ साथ हर वर्ग के गरीबों-शोषितों के रहनुमा थे। उन्होंने जल जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए, और महाजनी प्रथा के खिलाफ लंबा संघर्ष किया। झारखंड अलग राज्य की अलख जगाई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सभी वर्गों के कल्याण, रोजगार, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका मार्गदर्शन, प्रेरणा झारखंडी जनमानस में सदैव जीवित रहेगा। दिशोम गुरु भले हमारे बीच नहीं है, पर उनका मार्गदर्शन हमेशा हमारा पथ प्रशस्त करेगा।

प्रियांशु की रिपोर्ट

Rising Bihar Investor Summit 2026: बिहार में निवेश पर सरकार देगी...

Rising Bihar Investor Summit 2026, पटना: बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 का...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Panapur Flood Relief: सारण के पानापुर में हेलीकॉप्टर से राशन एयर...

Panapur Flood Relief, सारण: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हवाई मार्ग से राशन उपलब्ध कराने की...