बिहार में बंपर बहाली, BSSC ने इतने पदों पर निकाली वैकेंसी, इस डेट से होगा ऑनलाइन आवेदन

पटना. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 5208 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां कार्यालय परिचारी और स्नातक स्तरीय पदों के लिए की जाएंगी। कार्यालय परिचारी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त से 26 सितंबर 2025 तक चलेगी। वहीं स्नातक स्तरीय पदों के लिए आवेदन 18 अगस्त से 17 सितंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।

BSSC: स्नातक स्तरीय पदों के लिए रिक्तियां

  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – 1064 पद
  • योजना सहायक – 88 पद
  • कनीय सांख्यिकी सहायक – 5 पद
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर – 1 पद
  • अंकेक्षक – 125 पद
  • अंकेक्षक (सहयोग समितियां) – 198 पद

BSSC: कार्यालय परिचारी पदों के लिए विभागवार रिक्तियां

  • निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग – 203 पद
  • श्रम संसाधन विभाग – 52 पद
  • मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग – 79 पद
  • योजना एवं विकास विभाग – 11 पद
  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग – 13 पद
  • पथ निर्माण विभाग – 26 पद
  • सामान्य प्रशासन विभाग – 21 पद
  • लघु जल संसाधन विभाग – 15 पद
  • अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग – 11 पद
  • वाणिज्य कर विभाग – 18 पद
  • अंकेक्षण निदेशालय (वित्त विभाग) – 28 पद
  • उद्योग विभाग – 6 पद
  • परिवहन विभाग – 37 पद

BSSC: अन्य प्रमुख विभागों में रिक्तियां

  • पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग – 1138 पद
  • भवन निर्माण विभाग – 500 पद
  • नगर विकास एवं आवास विभाग – 10 पद
  • गव्य विकास निदेशालय – 26 पद
  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग – 29 पद
  • गन्ना उद्योग विभाग – 176 पद
  • योजना एवं विकास विभाग – 93 पद
  • गृह विभाग (अभियोजन निदेशालय) – 40 पद
  • स्वास्थ्य विभाग – 16 पद
  • समाज कल्याण विभाग – 4 पद
  • ग्रामीण कार्य विभाग – 42 पद

BSSC: समाहरणालय स्तर पर भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां

  • समाहरणालय पटना – 221 पद
  • भागलपुर – 111 पद
  • बेगूसराय – 108 पद
  • मुजफ्फरपुर – 100 पद
  • कटिहार – 58 पद
  • नालंदा – 57 पद
  • रोहतास – 40 पद
  • खगड़िया – 35 पद
  • किशनगंज – 24 पद
  • बक्सर – 23 पद
  • अरवल – 22 पद
  • भोजपुर – 51 पद
  • जमुई – 14 पद
  • जहानाबाद – 5 पद
  • आयुक्त कार्यालय (भागलपुर प्रमंडल) – 9 पद
  • आयुक्त कार्यालय (पटना प्रमंडल) – 6 पद

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। विस्तृत अधिसूचना और पात्रता मानदंड के लिए BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन करें और सभी दस्तावेज अपलोड करते समय सावधानी बरतें।

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...