निशांत ने ललन सिंह से उनके आवास पर की सीक्रेट मीटिंग, हलचल तेज

पटना : पटना में ईद मिलन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता निशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक बंद कमरे में चली, जिसने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

ललन सिंह से मिलकर निशांत ने किया ट्वीट, कहा- अभिभावक से मिलकर उनका कुशल झेम जाना

वहीं सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलकर सोशल मीडिया एक्स पर फोटो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आज हम सबके अभिभावक केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पर उनका कुशल क्षेम जानने गया था। उनसे मिलकर हमेशा बहुत कुछ सीखता रहा हूं। आज भी उनसे प्रदेश और देश के कई मसलों पर बात हुई। उनका मार्गदर्शन मिला। आज की यह आत्मीय मुलाकात हमेशा की तरह बहुत सुखद रही।

बंद कमरे में हुई इस मीटिंग ने कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है

इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि बातचीत बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आने वाले समय की रणनीति को लेकर हुई होगी। बंद कमरे में हुई इस मीटिंग ने कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है।

Nishant Kumar Lalan Singh 1 22Scope News

निशांत के प्रति JDU में बढ़ती भूमिका

वहीं निशांत कुमार ने मार्च 2026 की शुरुआत में ही जदयू का दामन थामा है। पार्टी में शामिल होते ही उन्हें ललन सिंह और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा जैसे बड़े नेताओं का समर्थन मिला। खास बात यह रही कि ललन सिंह खुद उन्हें पार्टी में लाने को लेकर काफी सक्रिय दिखे और जॉइनिंग के दौरान भावुक भी नजर आए। पार्टी में शामिल होने के बाद से ही निशांत कुमार काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वे लगातार इफ्तार और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और पार्टी के विधायकों से भी मुलाकात कर रहे हैं। इससे साफ है कि वे संगठन में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं।

Nishant Kumar Lalan Singh 22Scope News

निशांत कुमार को डिप्टी CM या कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है – सूत्र

इस मुलाकात के बाद बिहार में सत्ता को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि आने वाले समय में सरकार के गठन या नेतृत्व को लेकर बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार को डिप्टी सीएम या कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। फिलहाल इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जिस तरह से राजनीतिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। उससे साफ है कि बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में स्थिति और साफ हो सकती है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर के अवसर पर विभिन्न जगहों का किया भ्रमण, लोगों से मुलाकात कर दी बधाई व शुभकामनाएं

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...