Advertisment

नीता अंबानी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, कहा – “आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है”

DESK: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवी मुंबई में इतिहास रचते हुए अपना पहला आईसीसी विश्व कप (ICC World Cup) खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के मौके पर स्टेडियम में मौजूद नीता अंबानी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

 “हमारी लड़कियों ने आधी रात को इतिहास रच दिया” – नीता अंबानी:

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि आधी रात को हमारी लड़कियों ने पहली बार आईसीसी विश्व चैंपियनशिप (ICC World Cup) जीती है। आपने जिस साहस, दृढ़ विश्वास और आत्मविश्वास के साथ खेला है, उससे पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हम सभी को आप पर बहुत गर्व है। मैं आप सभी को धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद और जय हिंद कहना चाहती हुं।”

देशभर में जश्न, खिलाड़ियों के जज़्बे को सलामः

इस जीत के बाद देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया से लेकर गलियों तक, हर जगह “भारतीय बेटियों की जय” के नारे गूंज रहे हैं। नीता अंबानी, जो लंबे समय से भारतीय खेलों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई अभियानों में अग्रणी रही हैं ने कहा कि यह जीत न सिर्फ क्रिकेट बल्कि भारतीय महिला शक्ति की नई पहचान है।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...