नीता अंबानी ने एशिआई खेलों की जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सराहना की. नीता अंबानी ने चीन के हांगझू में हो रहे एशिआई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है. भारतीय टीम ने श्रीलंका को पछाड़ते हुए 19 रनों से जीत हासिल की.
नीता अंबानी ने कहा कि “एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने पर टीम इंडिया को बधाई! आपकी ऐतिहासिक जीत पर देश को गर्व है और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। हमारी महिला टीम ने एक बार फिर दिखाया है कि सही सोच, समर्थन, विश्वास और सामूहिक भावना की वजह से वे अजेय हैं”
भारत में महिला क्रिकेट के लिए यह एक उल्लेखनीय वर्ष रहा है. इसकी शुरुआत टी20 विश्व कप में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से हुई थी. उसके बाद ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल और अब एशियाई खेलों में भी टीम ने कमाल का खेल दिखाया.
एशियाई खेलों में टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं. जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी की थी. मुंबई इंडियंस ने इस साल महिला प्रीमियर लीग के चैंपियंस का ताज पहना था.


















