नितिन गडकरी आज रांची-खूंटी फोरलेन बाईपास रोड की नींव रखेंगे

रांची: केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रविवार को रांची-खूंटी फोरलेन बाईपास रोड की नींव रखेंगे। वे रांची-खूंटी रोड का चौड़ीकरण और खूंटी-कर्रा-बेड़ो टू लेन सड़क का भी ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

खूंटी में होनेवाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि खूंटी के लोगों की वर्षों पुरानी खूंटी बाईपास सड़क की मांग पूरी होगी। 10 मार्च को तीन उपहार मिलेंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रांची-खूंटी फोरलेन बाईपास रोड, रांची-खूंटी रोड (वर्तमान) का चौड़ीकरण और खूंटी-कर्रा-बेड़ो टू लेन सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। रांची-खूंटी फोर लेन

बाईपास रोड तुपुदाना से कुंडीबर टोली तक बनेगा,जो रांची,खूंटी और चाईबासा जिला को जोड़ेगा. सड़क बन जाने से खूंटी में जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

यात्रा में भी समय कम लगेगा। इस परियोजना के पूरा होने से स्थानीय लोगों के लिए बड़े अवसर सृजित होंगे। भगवान बिरसा मृग विहार, पंचघाघ और हिरणी जलप्रपात जैसे स्थानीय पर्यटन स्थल तक लोग आसानी से जा सकेंगे।

कई खनन क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी होगी, वहीं क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग होगा खूंटी-कर्रा-बेड़ो रोड अर्जुन मुंडा ने बताया कि खूंटी-कर्रा-बेड़ो रोड भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रोड होगा। यह रोड खूंटी, रांची और लोहरदगा जिले को जोड़ेगा।

लगभग 138 किलोमीटर इस रोड के बन जाने से भविष्य में प्रस्तावित संबलपुर रांची एक्सप्रेस-वे आर्थिक कॉरिडोर का यह हिस्सा होगा। साथ ही रांची-गुमला (एनएच 23), खूंटी-तोरपा-कोलेबिरा (एनएच 143 डी), गुमला-सिमडेगा

राउरकेला और रांची-चाईबासा से लोगों को अच्छी कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। रोड के बन जाने से क्षेत्र में पर्यटन का विकास होगा।

 

 

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...