नितिन नवीन ने किया नामांकन, राजनाथ, शाह, नड्डा व गडकरी सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) आने वाले राजनीतिक दौर से पहले खुद को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नितिन नवीन के बीजेपी अध्यक्ष बनने और मोदी 3.0 सरकार के दो साल पूरे होने से पहले संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर बदलाव की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस बीच नितिन नवीन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है।

BJP में ‘नवीन’ अध्याय शुरू हो रहा है

बीजेपी में ‘नवीन’ अध्याय शुरू हो रहा है। अगले 24 घंटों में अध्यक्ष पद के लिए सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया में सबसे पहले नितिन नवीन अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जैसे प्रमुख नेता मौजूद है।

BJP 1 22Scope News

नितिन नवीन निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे

वहीं, सूत्रों का दावा है कि नितिन नवीन निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे और वह कल अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करेंगे। बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा के नेताओं ने अपना समर्थन पत्र चुनाव अधिकारियों को जमा कर दिया है।

BJP 2 22Scope News

यह भी पढ़े : 19 जनवरी को नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए करेंगे नामांकन, PM मोदी होंगे प्रस्तावक

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img