पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार दौरे का आज यानी 10 फरवरी को दूसरा दिन है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला पटना दौरा है, जो 20 जनवरी 2026 को पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद शुरू हुआ। नितिन नवीन बिहार विधानसभा पहुंचे और बजट सत्र में शामिल हुए। यहां बीजेपी विधायक उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही सदन के अंदर भी शानदार स्वागत किया गया और जय श्रीराम के नारे लगाए गए। नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके बाद विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि नितिन नवीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सदन में आए हैं आप सभी उन्हें बधाई दें।
विधानसभा के अंदर नितिन नवीन का हुआ जोरदार स्वागत, लगे भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे
आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार विधानसभा पहुंचे वहां पर मौजूद एनडीए के विधायकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे भी लगाए। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना के बांकीपुर से विधायक भी हैं और वो दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए हैं। आज शाम में फिर वह दिल्ली चले जाएंगे लेकिन आज बिहार विधानसभा की कार्यवाही में उन्होंने हिस्सा लिया।


20 वर्ष से मैं अपनी विधायकी के लिए आप सभी अभिभावक का सम्मान देता हूं – नितिन नवीन
वहीं इस दौरान विधानसभा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मैं आप सभी को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देता हूं। 20 वर्ष से मैं अपनी विधायकी के लिए आप सभी अभिभावक का सम्मान देता हूं। अपने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, साथी संजय सरावगी और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक राजू तिवारी के साथ सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं।


JDU की ओर से मंत्री विजय चौधरी ने कहा- सदन के लिए यह गर्व की बात है कि हम सब के बीच से एक नेता बहुत बड़े पद पर पहुंचे हैं
संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सदन के लिए यह गर्व की बात है कि हम सब के बीच से एक नेता बहुत बड़े पद पर पहुंचे हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी बधाई देते हैं। हमलोगों को लगता है कि जिन लोगों ने नितिन नवीन को नजदीक से देखा है तो भाजपा नेतृत्व का यह चयन स्वभाविक ही है। क्योंकि उन्होंने सर्वोच्च पद पर आसीन करने के लिए व्यक्तियों के चयन के सिलसिले में जो भी मापदंड या मानदंड निर्धारित किए होंगे, उसमें हमारे नवीन न सिर्फ खड़े उतरे होंगे, बल्कि जितने भी नामों भी विचार चल रहा होगा, उन सब पर इनका स्थान अव्वल रहा होगा। नवीन जितने सरल हैं, उतने ही दक्ष हैं। जितने ही सहज हैं, उतने ही कुशल हैं।

सरकार में एक मंत्री के रूप में नितिन नवीन ने दायित्वों का निर्वहन भी उन्होंने बखूबी किया – मंत्री विजय चौधरी
सरकार में एक मंत्री के रूप में दायित्वों का निर्वहन भी उन्होंने बखूबी किया। इससे हमलोग काफी प्रभावित हैं। इस उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि असाधारण है। भाजपा नेतृत्व का भरोसा भी असाधारण है। हम सदन के सदस्यों और बिहार वासियों की तरफ से भाजपा नेतृत्व को बधाई देते हैं। हम अपने नवीन को शुभकामनाएं देते हैं। हमें उम्मीद है कि नितिन नवीन भाजपा को भी उस ऊंचाई तक पहुंचा देंगे, जिससे भविष्य में भी किसी बिहारी पर भरोसा करने में हिचक न हो। नितिन नवीन बिहारियों के लिए भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज नेतृत्व और बिहार दोनों चमक रहा है।
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार के लिए आज ऐतिहासिक दिन है, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन सदन में आए हैं
वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन सदन में आए हैं। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है इस सदन का कोई व्यक्ति विधायक रहते हुए इतनी बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना हो। एक बिहारी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने का काम हमारे नेतृत्व ने किया यह बहुत बड़ी बात है। प्रधानमंत्री संगठन के तौर पर जिस व्यक्ति को बॉस मानते हों, वह संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

नितिन नवीन ने बिहार में मंत्री पद पर रहते हुए काफी अच्छा काम किया – सम्राट चौधरी
नितिन नवीन ने बिहार में मंत्री पद पर रहते हुए काफी अच्छा काम किया। बिहार में 17 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट लाने वाले ये पहले मंत्री हैं। संगठन के तौर पर भी हमें अपने आप में गौरव महसूस हो रहा है। बिहार की जनता ने 200 से अधिक सीटें देकर बिहार में एनडीए की सरकार बनाई। उसका प्राइज नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देखना है।
यह भी देखें :
राजू तिवारी ने कहा- आज ऐतिहासिक पल है, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे सदन के सहयोगी नितिन नवीन बने हैं
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की ओर से बोलते हुए राजू तिवारी ने कहा कि आज ऐतिहासिक पल है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे सदन के सहयोगी नितिन नवीन बने हैं। हमलोग लोजपा रामविलास और बिहारवासियों की ओर से उन्हें बधाई देते हैं। बिहार का नाम इनके माध्यम से मजबूत हुआ है। बिहारियों पर भरोसा जो पीएम मोदी और गृह मंत्री ने किया है, उसके लिए हमलोग उन्हें भी बधाई देते हैं।

यह भी पढ़े : पटना पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर संजय व सम्राट ने की भव्य स्वागत
अंशु झा की रिपोर्ट
Highlights


