पटना पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर संजय व सम्राट ने की भव्य स्वागत

पटना : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अभी थोड़ी देर पहले पटना एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य स्वागत किया। फिर वे पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार में कार्यक्रम होना है। बता दें कि दो दिवसीय दौरे पर नितिन नवीन आज पटना पहुंचे हु्ए हैं। कल यानी 10 फरवरी को वह बिहार विधानसभा जाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार आए हैं पटना नितिन नवीन

बीजेपी के तरफ से भव्य तैयारी की गई है। राजधानी पटना की सड़कों को पोस्टर से पाट दिया गया है। उनके स्वागत को लेकर राजधानी पटना में खास तैयारियां की गई हैं। पटना एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक पूरे रास्ते को होर्डिंग, पोस्टर और बैनरों से सजाया गया है। कई जगहों पर स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए हैं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे। पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बनाया गया है।

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली पटना आ रहे हैं नितिन नवीन, BJP की तरफ से जोरदार तैयारी, पोस्टर से पटा सड़क

अंशु झा की रिपोर्ट

 

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...