BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन को PM मोदी व CM नीतीश ने दी बधाई

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन (45 साल) को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे। नितिन नवीन कायस्थ समाज से आते हैं। इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

PM मोदी ने ट्वीट कर नितिन नवीन को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि नितिन नवीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वे एक युवा और कर्मठ नेता हैं, जिन्हें संगठनात्मक अनुभव का भरपूर लाभ है और बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।

PM 22Scope News

CM नीतीश ने नितिन नवीन को BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि बिहार के रहने वाले नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और हमारे साथ मंत्रिमंडल में ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। नितिन नवीन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं।

मुझे उम्मीद है कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना है। मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन से दूरभाष पर वार्ता कर भी उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

CM 4 22Scope News

नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर अमित शाह ने PM व नड्डा को दी बधाई

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भाजपा संसदीय बोर्ड के वरिष्ठ नेताओं द्वारा नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हो, या बिहार में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष या छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी, उन्होंने संगठन के हर दायित्व को पूरी निष्ठा और सफलता से निभाया है।

बिहार में पांच बार विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में उनके पास जनता के बीच लम्बे समय से कार्य करने का अनुभव है। आज उनका राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना दिन-रात परिश्रम करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है। मैं उनके नवीन दायित्व और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

Amit 22Scope News

नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें आत्मीय बधाई – जेपी नड्डा

राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि ज्ञान और संस्कृति की पुण्यधरा बिहार के ओजस्वी भाजपा नेता एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें आत्मीय बधाई देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में संगठन राष्ट्र व जनसेवा की भावनाओं के साथ नए आयाम स्थापित करेगा। आपके यशस्वी एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

JP 22Scope News

नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई – राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नवीन को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पना क्षमता के धनी व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे। उनके कार्यकाल की सफलता के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं।

Rajnath 22Scope News

यह भी पढ़े : Big Breaking : BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होंगे नितिन नवीन…

अमित झा की रिपोर्ट

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...