संक्रांति के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का होगा विस्तार! फार्मूला हुआ तय
22 Scope News Desk : बिहार की राजनीति में मकर संक्राति का खास महत्व है क्योंकि इसके बाद सियासी उठापटक की संभावना रहती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया दिल्ली दौरे के बाद यह संभावना ज्यादा तेज हो गई है। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। वहीं मंत्री नितिन नबीन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से भी पद खाली हो गया है। हालांकि नितिन नबीन के विभाग का बंटबारा कर लिया गया और अतिरिक्त प्रभार मंत्री दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को दिया गया है।
मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बनाये जा सकते है।
एनडीए मंत्रिपरिषद के तय फार्मूले के अनुसार बीजेपी के हिस्से 17, जेडीयू के पास 15 (मुख्यमंत्री समेत), एलजेपी के दो और हम व आरएलएम को एक-एक मंत्री पद निर्धारित हैं। नीतीश मंत्रिपरिषद में वर्तमान में कुल 10 मंत्री पद खाली हैं जिनमें छह पद जेडीयू और चार पद बीजेपी कोटे के हो सकते हैं। वही मंत्रीपरिषद के कुल सीटों की बात करे तो मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
ये भी पढे : नन्हें जांबाज के कारनामें की राष्ट्रपति भी हुई कायल,ऑपरेशन सिंदूर में सेना के जवानों संग थामा था मोर्चा
Highlights


