नीतीश ने ईद के अवसर पर सभी को दी मुबारकबाद, कहा- सभी लोग आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाए पर्व

पटना : ईद-उल-फितर के अवसर पर आज यानी 31 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पटना के गांधी मैदान पहुंचकर इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी से मुलाकात कर उनसे मोसाफा किया और ईद की मुबारकबाद पेश की। इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी ईद की मुबारकबाद दी और बिहार की सुख, समृद्धि, प्रगति, उन्नति एवं विकास की कामना की।

महमूद आलम ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर एवं साफा पेश कर उनकी इज्जत अफजाई की

इससे पूर्व इदैन कमिटी के सदर महमूद आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंटकर एवं साफा पेश कर उनकी इज्जत अफजाई की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमाम नमाजियों सहित मुस्लिम भाई-बहनों एवं बिहारवासियों और देशवासियों को ईद की मुबारकबाद एवं बधाई दी। इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इर्शादुल्लाह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Nitish Eid 2 22Scope News
महमूद आलम ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर एवं साफा पेश कर उनकी इज्जत अफजाई की

यह भी पढ़े : Patna के गांधी मैदान में मुस्लिम भाईयों ने अदा की ईद की नमाज, पहुंचे नीतीश कुमार दी बधाई…

यह भी देखें :

Gaya Pitru Paksha Mela: तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क सेवा शिविर शुरू,...

Gaya Pitru Paksha Mela: पितृपक्ष मेले के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विष्णुपद मंदिर के...

Bihar Flood Relief: RLM ने दिए 3 लाख, BJP-JDU नेताओं ने...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान देने का सिलसिला जारी है। इसी...

Garhwa Sadar Hospital: रात में स्टोर रूम में GNM और पारा...

Garhwa Sadar Hospital: सदर अस्पताल के स्टोर रूम में 25 सितंबर की रात एक जीएनएम और पारा शिक्षक की मौजूदगी को लेकर विवाद सामने...