नीतीश कुमार को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार, टॉप-10 में शामिल है इनामी

नवादा : नवादा जिले के टॉप-10 वांछित कुख्यात अपराधी एवं 10 हजार रुपए घोषित इनामी राशि वाले नीतीश कुमार को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 22 अप्रैल 2023 को रात्रि करीब नौ बजे नारदीगंज थाना अंतर्गत जपरा रेल पुल के पास अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा सड़क को अवरुद्ध कर हथियार का भय दिखाकर एवं मारपीट कर दो व्यक्तियों से करीब 16 हजार रुपए नगद, सोने का चेन, बजरंगबली का लॉकेट, तीन मोबाइल एवं जीविका का बैग सहित आवश्यक कागजात की लूट पाट घटना को अंजाम दिया गया था।

बता दें कि नारदीगंज थाना कांड संख्या 139/23 दर्ज किया गया था। नवादा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के सहयोग से 11 मई को आप्राथमिक अभियुक्त जितेंद्र केवट, चंदू केवट, विशाल कुमार औक कामेश्वर केवट जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया है। अजीत पासवान को बेला जिला गया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जिसमें अजीत पासवान और विशाल कुमार के पास लूट की गई दो मोबाइल एवं चार हजार बरामद हुई है।

उक्त अपराधिक अभियुक्त के स्वीकार बयान के अन्य एक प्राथमिकी अभियुक्त नीतीश कुमार उर्फ भोला केवट को नारदीगंज थाना में रिमांड किया गया है। प्राथमिक अभियुक्त श्याम केवट और कामेश्वर केवट को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। इस लूटकांड के एक मात्र फरार अभियुक्त नीतीश कुमार बाढ़ जिला पटना जो करीब नौ माह से फरार चल रहे थे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...