नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मटेरियल है-खीरु महतो

धनबादः जदयू के राज्यसभा सांसद खीरु महतो बुधवार को धनबाद पहुंचे जहां पार्टी के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। आगामी 21 जनवरी को रामगढ़ में आयोजित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनाई।

जोहार कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता जोड़ने का आह्वान

धनबाद परिसदन में हुई इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष, प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रमुख नेता मौजूद रहें। अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने किया। जिसमें सर्वसम्मति से आगामी 21 जनवरी, 2024 को रामगढ़ में होने वाले नीतीश जोहार कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता के शिरकत करने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें- हजारीबाग में भाषा विवाद ने पकड़ा तूल, सूर्यकुण्ड उत्सव स्थगित 

झारखण्ड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो ने धनबाद परिसदन में जिले के प्रमुख पदाधिकारियों एवं नेताओं के साथ सघन रूप से विचार-विमर्श किया। जिसमें मुख्य रूप से आगामी 21 जनवरी को पार्टी के सर्वमान्य नेता सह बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रामगढ़ में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

इण्डिया गठबंधन नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की मांग

जिसमें उन्होंने सभी नेताओं एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रामगढ़ के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुँच कर नीतीश कुमार के कार्यक्रम को सफल बनायें। खीरू महतो ने कहा कि आने वालों दिनों में नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

इन्होंने इण्डिया गठबंधन के सभी दलों से मांग किया कि नीतीश कुमार को इण्डिया गठबंधन का संयोजक बनाये क्योंकि नीतीश कुमार के पास प्रधानमंत्री बनने के सारा गुण उपलब्ध है। लोकसभा चुनाव में झारखंड में जदयू 12 सीटों पर इंडिया गठबंधन मेंअधिक से अधिक सीटों पर अपनी दावेदारी पेश करेगा ।

Share with family and friends: