Dhanbad : धनबाद के झरिया में आज सुबह उस समय सनसनी मच गई जब एक मंदिर में घुसकर असामजिक तत्वों ने तोड़फोड़ किया और मूर्ति को चुराकर भी ले गए। घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। देखते ही देखते लोग एकजुट होने लगे और आरोपियों पर उचित कार्रवाई की मांग करने लगे।
Breaking : मंदिर से मूर्ति की भी कर ली है चोरी
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुट गई हैं। मामला सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह नुनूडीह बस्ती स्थित हनुमान मंदिर का बताया जा रहा है जहां आज सुबह असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर मूर्ति को तोड़ दिया है वहीं एक मूर्ति को चुराकर ले भागे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रही है।


















