प्रगति यात्रा के दौरान सीतामढ़ी पहुंचे नीतीश, बंद पड़े रीगा मिल का किया उद्घाटन

सीतामढ़ी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 26 दिसंबर को प्रगति यात्रा के दौरान सीतामढ़ी का एक महत्वपूर्ण जगह का दौरा किया। सीतामढ़ी जिले में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा पंचायत भवन, योगा भवन, तालाब और आउटडोर जिम का उद्घाटन किया गया। साथ ही जिले में चार साल से बंद चीनी मिल का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया। उन्होंने समाहरणालय में एक समीक्षा बैठक भी की, जिसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

साथ ही सीएम ने कहा कि अगले तीन वर्षों में मील की कैपेसिटी डबल कर दी जाएगी। मील की पेराई क्षमता पांच हजार टन से 10 हजार टन की जाएगी। बिजली उत्पादन 11 मेगावाट से 50 मेगावॉट किया जाएगा। डिस्टलरी की क्षमता 45 वॉट से 545 वाट की जाएगी। बिहार में पहली बार कंप्रेस बायोगैस 20 टीडीपी का निर्माण रीगा चीनी मील में होगा। किसानों में भारी खुशी है। लगभग 80 हजार किसान रीगा चीनी मील से जुड़े हुए हैं।

यह भी देखें :

सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर द्वारा कहा गया कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जो चीनी मिल शुरू करने की बात कही गई थी वह आज पूरा हो गया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाहरणालय में एक समीक्षा बैठक भी की। जिसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरे के दौरान सीतामढ़ी के सांसद, सभी विधायक, पूर्व विधायक एवं अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी सहित कई नेता और गणमान्य ने मौजूद थे।

यह भी पढ़े : प्रगति यात्रा के दौरान आज शिवहर व सीतामढ़ी में रहेंगे CM नीतीश

अमित कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Missing Brothers Case: धुर्वा से लापता दो भाइयों का 12 दिन...

 रांची के धुर्वा क्षेत्र से लापता दो भाइयों करण और अर्जुन का 12 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। कर्नाटक से...

कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस,...

कटिहार : कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के पास अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवादा जिले से पश्चिम...

Liquor Shop Case: एक लाइसेंस पर दो शराब दुकान चलाने का...

 रांची के अरगोड़ा चौक में एक लाइसेंस पर दो शराब दुकानों के संचालन का मामला सामने आया है। जांच के बाद उत्पाद विभाग ने...

NEET UG Re-Exam 2026: एनटीए ने बढ़ाया परीक्षा समय, छात्रों को...

नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले एनटीए ने कई बड़े बदलाव किए हैं। परीक्षा अवधि 15 मिनट बढ़ाई गई है और रफ वर्क के...

ACB Investigation: लंबित प्रारंभिक जांच पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी...

झारखंड हाईकोर्ट ने एसीबी में लंबित प्रारंभिक जांच मामलों के निष्पादन में देरी पर नाराजगी जताई है। अदालत ने सरकार को अद्यतन स्थिति रिपोर्ट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img