Advertisment

कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, 15 मजदूरों की हालत गंभीर

कटिहार : कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के पास अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवादा जिले से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लौट रहे मजदूरों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 मजदूर घायल हो गए जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बस में करीब 60 से 70 मजदूर सवार थे, जो नवादा के एक ईंट-भट्ठे में काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 से 70 मजदूर सवार थे, जो नवादा के एक ईंट-भट्ठे में काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जुराबगंज के निकट अचानक एक कार बस के सामने आ गई। कार को बचाने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची व एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

Katihar Acc 1 1 22Scope News

Katihar Acc 2 1 22Scope News

Katihar Acc 3 1 22Scope News

25 घायलों का इलाज किया गया, इनमें 10 लोगों की स्थिति सामान्य थी – चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनीत कुमार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि 25 घायलों का इलाज किया गया। इनमें 10 लोगों की स्थिति सामान्य थी, जबकि 15 गंभीर घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए पूर्णिया हायर सेंटर भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Katihar Acc 5 22Scope News

Katihar Acc 4 22Scope News

यह भी पढ़े : बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 3 SHO सहित 4 की मौत

रतन कुमार की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...