किशोर कुणाल के निधन की खबर सुनकर नीतीश, सम्राट, मांझी व लालू स्तब्ध, जताया दुख

पटना : पटना के महावीर मंदिर और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल का निधन हो गया है। किशोर कुणाल को आज सुबह कार्डियक अरेस्ट हुआ और उन्हें तुरंत महावीर वात्सल्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। 74 साल के उम्र में निधन हुआ। इस दुखद खबर से पूरा बिहार शोक की लहर में डूब गया। सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बीजपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, जदयू के एमएलसी नीरज कुमार और लोजपा (रामविलास) के सांसद शांभवी चौधरी सहित तमाम पार्टी के नेता ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

CM नीतीश ने किशोर कुणाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व आईपीएस अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. आचार्य किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे। स्व. किशोर कुणाल विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से भी जुड़े रहे। स्व. आचार्य किशोर कुणाल ने महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव के पद पर रहते हुये विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अंजाम दिया। उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पद पर रहते हुए अपने कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित किया। अनके निधन से प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

किशोर कुणाल के निधन पर सम्राट चौधरी ने जताया शोक

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समाजसेवी, महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किशोर कुणाल का जीवन समाज सेवा, धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने महावीर मंदिर को एक राष्ट्रीय पहचान दिलाई और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

दिलीप जायसवाल ने कहा- किशोर कुणाल की निधन का खबर सुनकर स्तब्ध हूं

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने समाजसेवी, महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में डॉ. जायसवाल ने कहा कि किशोर कुणाल ने अपने जीवन को समाज सेवा और धार्मिक उत्थान के लिए समर्पित किया। महावीर मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से उनके द्वारा किए गए कार्य समाज और धर्म के क्षेत्र में मील का पत्थर हैं। उनके नेतृत्व में महावीर मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं रहा, बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों का एक प्रमुख केंद्र बन गया। उन्होंने आगे कहा कि उनका निधन न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श और कार्य हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी देखें :

आचार्य किशोर कुणाल के निधन की खबर से स्तब्ध हूं – जीतनराम मांझी

हम के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि महावीर मंदिर न्यास के सचिव और बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। आईपीएस की सेवा से रिटायर होने के बाद उन्होंने समाज सेवा में जो अभूतपूर्व योगदान दिया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। इस दुख की घड़ी में मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें।

लालू परिवार ने किशोर कुणाल के निधन पर शोक संवेदना की प्रगट

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय‌ नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ. श्रीमती कांति सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, शिवचंद्र राम, सुरेश पासवान, प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, कोषाध्यक्ष मो. कामरान, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित राजद परिवार के नेताओं ने महावीर न्यास परिषद के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से राज्य को अपुरणीय क्षति हुई है। इन्होंने अपने जीवन काल में सामाजिक क्षेत्रों में जो कार्य किया वह अविष्मरणीय है। यह एक अच्छे प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ-साथ समाज के हित में महावीर अस्पताल तथा अन्य अस्पतालों के माध्यम से जो योगदान दिया है, उसे बिहार की जनता नहीं भुला सकती है।

किशोर कुणाल का निधन राज्य एवं देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति – मंगल पांडे

बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि महावीर मंदिर और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल का निधन राज्य एवं देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके निधन से पूरी तरह स्तब्ध हूं। देश ने एक महान विभूति को खो दिया जो सामाजिक मूल्यों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने वाले एक ऐसे योद्धा थे जिसने कभी हार नहीं मानी। मैं उनके किए कार्यों को नमन करता हूं और उनके परिवार के प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त करता हूं। हुए इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को पीड़ा सहने की असीम शक्ति प्रदान करे यही कामना करता हूं।

यह भी देखें :

आचार्य किशोर कुणाल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद – चिराग पासवान

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूर्व आईपीएस अधिकारी, पटना महावीर मंदिर धार्मिक न्यास के संस्थापाक सचिव और बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे। उनके निधन से आध्यात्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। वे अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य भी थे तथा महावीर मंदिर धार्मिक न्यास से कई अस्पतालों एवं सामाजिक कार्यों का संचालन गरीबों के लिए करते थे। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्रदान करें और परिजनों व शुभचिंतकों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

आचार्य किशोर कुणाल का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति – JDU

जदयू प्रदेश प्रवक्ताओं ने आचार्य किशोर कुणाल के असामयिक निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और इसे बिहार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। संयुक्त तौर पर जारी एक बयान में विधान पार्षद सह पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर निहोरा प्रसाद यादव, अरविंद निषाद, हिमराज राम, अंजुम आरा, नवल शर्मा, अभिषेक झा, परिमल कुमार और मनीष यादव ने कहा कि समाज के लिए उनका किया गया काम सबके लिए एक नजीर है।

पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल ना केवल एक कुशल प्रशासक थे बल्कि धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय है। बतौर महावीर मंदिर प्रबंधन के प्रमुख रहते उन्होंने पटना में महावीर कैंसर संस्थान जैसे उत्तर भारत के बड़े कैंसर अस्पताल की स्थापना की वहीं गरीब मरीजों के लिए महावीर वात्सल्य जैसे बड़े अस्पताल बनवाए जहां बेहद कम खर्च में मरीजों का इलाज होता है। आचार्य किशोर कुणाल ने हमेशा गरीबों की भलाई के लिए काम किया और उनकी पीड़ा को समझा। आचार्य किशोर कुणाल ने कई ग्रंथों की भी रचना की। उनके असामयिक निधन से बिहार ने एक दूरदर्शी और अग्रसोची व्यक्तित्व को खो दिया है।

आचार्य किशोर का इस प्रकार जाना हम सभी के लिए दुखदायक है – नंदकिशोर यादव

पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आचार्य कुणाल प्रशासनिक क्षेत्र के साथ सामाजिक क्षेत्र में उनका एक अहम योगदान रहा। उनका इस प्रकार जाना हम सभी के लिए दुखदायक है।

Nandkishore Yadav 22Scope News
आचार्य किशोर का इस प्रकार जाना हम सभी के लिए दुखदायक है – नंदकिशोर यादव

यह भी देखें : Breaking : पूर्व IPS अधिकारी रहे आचार्य किशोर कुणाल का निधन

महीप राज और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुंगेर मॉडल : गंदे तालाब से निकला साफ पानी, हजारों को...

पटना : जलाशयों के प्रदूषित जल को उपयोग में लाने के लिए मुंगेर जिले के ग्राम पंचायत बांक में नया प्रयोग हुआ है। ग्राम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की...

पटना : राज्य के प्रत्येक गांव और बसावतों तक बारहमासी पक्की सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री...

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और...

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा,...

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट...

मुख्यमंत्री ने की नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज व पर्यटन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img