पटना : गुस्से से लाल हुए नीतीश- बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शराबबंदी, रोजगार
सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी पार्टी ने जोरदार हंगामा किया. सदन में एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार
और विपक्ष के नेता विजय सिन्हा आपस में भिड़ गये. मुख्यमंत्री ने सदन में भाजपा सदस्यों बिफर पड़े.
इससे गुस्साये विपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार से सदन में माफी मांगने को कहा.
माफी मांगने की बात मुख्यमंत्री जैसे ही सुने वे फिर से जोर-जोर से बोलने लगे.

गुस्से से लाल हुए नीतीश : सदन में जमकर हुई नारेबाजी
मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की. बीजेपी विधायक जय श्री राम
की नारेबाजी करते रहे. बीजेपी विधायक ने कहा कि कुढ़नी तो झांकी है, पूरा बिहार बाकी है.
इस दौरान कुढ़नी से नवनिर्वाचित विधायक केदार गुप्ता ने शपथ ग्रहण किया.
मुख्यमंत्री कर रहे बर्बाद करने की बात
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में जिस तरीके से शराब बिक रही है
और मौतें हो रही हैं उसी को लेकर बहस की मांग की गई. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया.
इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देख लेने की बातें की.
सदन से बाहर आने के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जिस तरीके से
मुख्यमंत्री बर्बाद करने की बात कर रहे हैं, अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो सदन हम चलने नहीं देंगे.
बिहार में शराब से जिस तरीके से मौतें हो रही हैं, मुख्यमंत्री केवल लीपापोती कर रहे हैं और अनाप-शनाप बोल रहे हैं.
गुस्से से लाल हुए नीतीश: अलोकतांत्रिक है मुख्यमंत्री का व्यवहार
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सदन के भीतर मुख्यमंत्री का व्यवहार
पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है. उन्होंने कहा कि पहले तो उनकी माइक को बंद कर दिया
और जब बाद में माइक को खोला गया तो नेता प्रतिपक्ष की बातों को प्रोसीडिंग से बाहर करने का आदेश दे दिया गया.
सीएम नीतीश माफी मांगे तभी चलेगा सदन- विजय सिन्हा
बिहार में शराब से हो रही मौत और अपराध की बढ़ती घटनाओं के मुद्दे को
जब बीजेपी के विधायकों ने सदन में उठाया तो मुख्यमंत्री ने धमकी भरे लहजे में कहा कि
बर्बाद कर देंगे. जिस तरह से सीएम ने सदन के भीतर बीजेपी के विधायकों के साथ तुम तड़ाक की
भाषा का इस्तेमाल किया इसके लिए वे मांफी मांगे, तभी सदन चलेगा.
मुख्यमंत्री गुंडाराज को जनताराज बताकर बिहार में शासन नहीं चला सकते हैं.
रिपोर्ट: प्रणव राज
Highlights







