नीतीश को शराबबंदी से दूर रहने को कहा था-लालू यादव

Patna– शराबबंदी के फैसले पर मंगल पाण्डे के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि लालू यादव ने कहा है कि शराबबंदी के समय भी नीतीश कुमार को बिहार में शराबबंदी नहीं करने की सलाह दी थी. बिहार के पड़ोसी राज्यों में जब तक शराबबंदी नहीं की जाती बिहार में इसे लागू करना नामुमकिन होगा. उल्टे इससे बिहार को राजस्व की हानी होगी. लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई. उसका परिणाम आज हम भुगत रहे हैं. अब शराब की होम डिलेवरी हो रही है.

बता दें कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव से पूछा जाना चाहिए कि जिस दिन शराबबंदी लागू करने की घोषणा हुई थी, उस दिन राष्ट्रीय जनता दल सरकार का हिस्सा था या नहीं, तब तो सभी दलों ने सदन के अन्दर शराबबंदी को अपना समर्थन दिया था. साथ ही शराबबंदी की शपथ भी लिया था  उस दिन लालू प्रसाद यादव ने राजद के लोगों को शपथ लेने से मना क्यों नहीं किया.

मंगल पांडे ने कहा जिस तरीके से उस वक्त सभी दलों ने शराबबंदी को अपनी सहमति दी थी, उसी तरह आज भी पूर्ण शराबबंदी के लिए सरकार को सहयोग करना चाहिए.

रिपोर्ट-रौबिन

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img