तो अब हो गया पक्का, निशांत करेंगे पॉलिटिक्स में एंट्री! जदयू नेताओं के साथ करेंगे…

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की अटकलें और मांग लंबे समय से चल चल रही हैं। अब एक इन अटकलों पर मुहर लगता हुआ दिखाई दे रहा है और माना जा रहा है कि निशांत कुमार जल्द ही राजनीति में प्रवेश करेंगे। दरअसल निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की अटकलों को हवा दे रहा है जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर। इन पोस्टरों में एक तरफ निशांत कुमार के चुनाव लड़ने की मांग की जा रही है तो दूसरी तरफ निशांत कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर परिचर्चा की भी बात है।

पोस्टर के माध्यम से बताया गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार के द्वारा राज्य में चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर निशांत कुमार रविवार को परिचर्चा करेंगे। इस दौरान उनके साथ जदयू के कई नेता भी मौजूद रहेंगे। पोस्टर में एक विचार निशांत कुमार के साथ ‘निशांत संवाद’ कार्यक्रम की जानकारी दी गई है जिसमें बताया कि निशांत कुमार रविवार की शाम 4 बजे आर ब्लॉक पर राज्य सरकार की योजनाओं पर परिचर्चा करेंगे। अब इन पोस्टरों के बाद यह अटकलें तेज हो गई है कि निशांत कुमार बहुत जल्दी ही राजनीति में आयेंगे और जदयू की कमान संभालेंगे।

यह भी पढ़ें – 16 वर्ष का हो गया सिमुलतला आवासीय विद्यालय, डीएम ने कहा…

बता दें कि लोकसभा चुनाव के समय से ही निशांत कुमार ने कई बार मीडिया से बात करते हुए अपने पिता के काम की चर्चा करते हुए कहते दिखाए दे रहे हैं कि मेरे पिता ने अच्छा काम किया है इसलिए जनता को एक बार फिर उनके ऊपर भरोसा करना चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ‘महात्मा गांधी की प्रासंगिकता’ विषय पर कार्यशाला, राजभवन में राज्यपाल समेत…

पटना से प्रेम कश्यप की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...