Land for Job मामले में मुकदमा नहीं चलेगा तो क्या होगा, नित्यानंद राय ने…

पटना: गृह मंत्रालय ने लालू परिवार पर लैंड फॉर जॉब मामले की जांच की अनुमति दे दी है। मामले को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लालू परिवार पर जम कर हमला किया। नित्यानंद राय ने कहा कि उन्होंने गरीबों को लूटा, लोगों की जमीन लेकर नौकरी दी, उनका जमीन बेचवा दिया। कई सारे ऐसे लोग हैं जिनकी जमीन तो बेचवा दी लेकिन नौकरी नहीं दी तो मुकदमा तो उनके ऊपर ही चलेगा न। उनके ऊपर जांच का आदेश नहीं दिया जाएगा तो क्या उनका स्वागत किया जायेगा?

वहीं उन्होंने राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका में सिखों के ऊपर दिए बयान पर कहा कि दिल्ली में सिखों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात हुई है। राहुल गांधी का बयान हमेशा ही देश के हित में नहीं होता है और न ही समाज हित में होता है। उनके बयान से सिखों के भावनाओं को काफी ठेस पहुंचा है। राहुल गांधी को सिखों के बलिदान और समर्पण के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। सिखों के बारे में राहुल गांधी का बयान सरासर गलत है, राहुल गांधी ने बहुत बड़ी गलती किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Congress में लोगों की फिर से बढ़ रही दिलचस्पी, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Land for Job Land for Job

Land for Job

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...

NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से...

 MCC ने NEET UG Counselling 2026 के राउंड-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन 3 से 8 सितंबर तक होगा, जबकि सीट आवंटन...