Congress में लोगों की फिर से बढ़ रही दिलचस्पी, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…

पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के विभिन्न विभाग और प्रकोष्ठ की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी के विस्तार की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभागों और प्रकोष्ठों का फैलाव हर जिला, प्रखंड स्तर पर और फिर उसे आगे बूथ तक ले जाने की जरूरत है।

आज राहुल गांधी की लोकप्रियता को कारण लोगों का आकर्षण फिर से कांग्रेस के प्रति बढा है लेकिन हमें लोगों तक पहुंचना होगा। बैठक में बोलते हुए प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि बिना लोगों से जुडे हम अपनें लक्ष्य को पूरा नहीं कर पायेंगे। शाहनवाज आलम एवं सुशील कुमार पासी ने सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों को यह निर्देश दिया कि वे शीघ्र अपने अपनी कमेटियों की बैठक पटना में बुलायें जिससे कि इनसे सीधे रूप से जुड कर संवाद किया जा सके।

बैठक में सभी विभागों के अध्यक्षों ने अपने अपने विभाग का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा, रिसर्च विभाग के अध्यक्ष आनन्द माधव, सचिव डॉ मधु बाला, इंटक बिहार के चेयरमैन चंद्रप्रकाश, आईटी सेल के चेयरमैन सौरभ सिन्हा, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन उमैर खान, विचार विभाग के चेयरमैन डॉ शशि कुमार सिंह एवं समन्यवक अमित कुमार, अति पिछडा सेल के चेयरमैन भाई कुंदन गुप्ता, डाक्टर सेल के चेयरमैन डा सत्यजीत सिन्हा, राजीव गांधी पंचायती राज के चेयरमैन असफर अहमद, खेल कूद प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रदयुम्न यादव एवं शिक्षा सेल के चेयरमैन अभिषेक सिंह ने भाग लिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    West Champaran में नाबालिग हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 3 गिरफ्तार

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Congress Congress Congress

Congress

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...