7 महीने से लापता कांस्टेबल का नहीं मिला सुराग, परिवार ने खोजबीन की SSP से लगाई गुहार

रांचीः राजधानी के पुलिस लाइन से पिछले 7 महीने से एक कांस्टेबल लापता है। अब तक लापता कांस्टेबल का कोई सुराग नहीं मिला है। आलम यह है कि लापता कांस्टेबल के परिजनों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उनकी पत्नी ने सरकार और पुलिस प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि फिलहाल खोजबीन की प्रक्रिया जारी है और खोज बिन का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

9 मार्च से लापता कांस्टेबल प्रकाश कुमार सिंह का पता लगाने में पत्नी जुटी है। वह न्यू पुलिस लाइन से लापता हुए है। उनकी पत्नी रूणा सिंह ने रांची के सीनियर एसपी, गोंदा थाना प्रभारी और पुलिस लाइन के मेजर को आवेदन भी दिया है। लेकिन अब तक प्रकाश सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है। लापता कांस्टेबल का परिवार आर्थिक समस्या से जूझ रहा है।ऐसे में उनकी पत्नी ने एक बार फिर सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा से उनकी तलाश और आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

कांस्टेबल प्रकाश कुमार सिंह की पोस्टिंग चतरा से रांची के बरियातू थाना में हुई थी। फिर उन्हें 28 फरवरी को पुलिस लाइन भेजा दिया गया था। जानकारी के मुताबिक प्रकाश सिंह मानसिक रूप से बीमार भी हुए थे। जिसके बाद उनका इलाज भी हुआ था। उनके पिता भी पुलिस विभाग में थे और बालूमाथ में पोस्टेड थे। प्रकाश सिंह को अनुकंपा पर नौकरी मिली थी।

रिपोर्टः कमल कुमार

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img