चाहे जितनी कोशिश कर लें बिहार में दुबारा नहीं आएगा…, पूर्णिया में…

पूर्णिया: पूर्णिया सदर विधानसभा में शुक्रवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री लेशी सिंह, महेश्वर हजारी समेत अन्य कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मां को अपशब्द कहना बहुत ही निंदनीय है।

राहुल गांधी और लालू यादव ने यह साबित कर दिया है कि उनकी पार्टी और वे खुद गालीबाज हैं, जिसे बिहार की जनता सिरे से नकार चुकी है। वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिल कर बिहार का विकास किया है। बिहार का विकास पूरी दुनिया को दिख रहा है लेकिन बिहार के कुछ नेताओं को नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें – होमगार्ड बहाली में नहीं हुआ चयन तो अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा साक्ष्य…

उन लोगों को ऑपरेशन सिंदूर भी गलत ही दिख रहा है और ऐसे लोगों को जनता बताएगी कि सही क्या है और गलत क्या। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अब दुबारा जंगलराज वापस नहीं आएगा। विपक्ष के लोग चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, एड़ी चोटी एक कर लें लेकिन बिहार की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–    बिक्रम में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img