RAILWAY HALT नहीं तो वोट नहीं का लगा नारा, जानें क्या है मामला

बांका: लोकसभा चुनाव को लेकर अब ग्रामीण इलाकों में भी स्थानीय समस्याओं के साथ ग्रामीण अपना आवाज बुलंद करने लगे हैं। बांका के बौंसी प्रखंड क्षेत्र के नयागांव में स्थानीय ग्रामीणों ने एक बार फिर से रेलवे हाल्ट की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। काफी संख्या में जुटे महिला पुरुषों ने ‘रेलवे हाल्ट नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद किया।

यह भी पढ़ें- हम बांटते हैं कलम और BJP बांटती है तलवार…, तेजस्वी ने कहा ‘मोदी जी चाचा की गारंटी लेकर दिखाओ’

इस दौरान ग्रामीण वरुण भगत ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से भी अधिक समय से रेलवे हाल्ट की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। इसके लिए मालदा डिवीज़न के डीआरएम को कई बार स्थानीय लोगों ने आवेदन भी दिया है लेकिन आज तक इस तरफ कोई पहल नहीं की गई। वहीं पंसस कुंदन भगत ने कहा कि नयागांव हाल्ट का डिज़ाइन और नक्शा बनाकर अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजी गई लेकिन बड़े ओहदे पर आसीन अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की उदासीन रवैये की वजह से अब तक इस पर कुछ नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें- गया में चिराग, कहा ‘NDA सरकार की देन आज गया में खत्म हुआ नक्सलवाद’

गांव के ही अनुराग मंडल ने कहा कि गांव के सड़क नाली आदि की समस्या का समाधान के लिए ग्रामपंचायत स्तर से हम लोग करा लेंगे। लेकिन ग्रामीण मतदाताओं का कहना है कि यहां रेलवे हाल्ट जैसी समस्या के लिए मंत्री, सांसद प्रतिनिधि आदि को आगे आना चाहिए। अब जब मतदान का समय नजदीक आ गया है तो गांव वाले भी अपनी वोटों की अधिकार पर समस्या का त्वरित निदान चाहते हैं। कार्यक्रम में शशिशेखर मंडल, दिलीप यादव, निरंजन मंडल, प्रकाश मंडल, पप्पू यादव, राजकुमार मंडल आदि थे।

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RAILWAY HALT

RAILWAY HALT
RAILWAY HALT
RAILWAY HALT

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...