हम बांटते हैं कलम और BJP बांटती है तलवार…, तेजस्वी ने कहा ‘मोदी जी चाचा की गारंटी लेकर दिखाओ’

नवादा: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में महज एक सप्ताह बाकि रह गया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को तेजस्वी यादव नवादा पहुंचे जहां वे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘हम कलम बांटते हैं और वे तलवार।’

यह भी पढ़ें- KARAKAT से ‘हाथी’ पर सवार होंगे पवन सिंह? मायावती से की मुलाकात

तेजस्वी नवादा में मुख्यमंत्री नीतीश पर हमलावर दिखे और कहा कि जब हम साथ थे तो लोगों को नौकरी दे रहे थे लेकिन अब नीतीश जी नौकरी की बात नहीं करेंगे। अब वे बात करेंगे हिंदू और मुसलमान की। तेजस्वी ने एक बार फिर नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने कहा था कि नीतीश जी को कुर्सी से हटाएंगे तब अपना मुरेठा खोलेंगे, अभी उसी को उप मुख्यमंत्री बना कर साथ में बैठते हैं।

यह भी पढ़ें- गया में चिराग, कहा ‘NDA सरकार की देन आज गया में खत्म हुआ नक्सलवाद’

वहीं उन्होंने कहा कि आज नीतीश जी रोड शो कर रहे हैं क्योंकि भाजपा वालों ने उन्हें सभा को संबोधित करने से मना कर दिया है। एक बार कोई शपथ लेता है तो पांच वर्ष तक अपने पद पर रहता है लेकिन ये तो तीन वर्षों में ही शपथ लेते हैं। वहीं तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर भी चुटकी ली और भोजपुरी में कहा कि मोदी जी कहत रहल कि मोदी का गारंटी बड़ा मजबूत गारंटी है लेकिन मोदी जी हमारे चाचा का गारंटी लेकर दिखा दो कि अब नहीं पलटेंगे तो माने।

आप 56 इंच का सीना लेकर मेरे चाचा का गारंटी नहीं ले सकते। ऐसा लगता है कि मोदी जी का गारंटी चाइना वाला गारंटी है जो सिर्फ चुनाव तक रहेगा उसके बाद फिर टूट जायेगा।

यह भी पढ़ें- हीना शहाब ने ठुकराया RJD का ऑफर, कहा ‘निर्दलीय ही लड़ूंगी चुनाव’

तेजस्वी ने मंच से दावा किया कि इस बार नवादा में सभी जाति के लोग एक हो चुके हैं और अब नवादा में लालटेन ही जलेगा। तेजस्वी नवादा में चिराग पासवान पर भी निशाना साधने से नहीं चुके और कहा कि पहले खुद जमुई से सांसद थे और अब जीजाजी को टिकट दे दिया।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP

BJP
BJP
BJP
BJP

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...