Advertisment

SP के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था को लेकर कई थानों की कारायी जांच, कई पर हुई कार्रवाई

बेतिया : बेतिया जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन द्वारा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक की। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों की कार्यकुशलता सुनिश्चित करने हेतु लगातार समीक्षा के क्रम में सात व आठ जून की रात्रि में पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित पुलिस केंद्र बेतिया से बैरिया/नौतन/जगदीशपुर/बलथर/सिकटा/पुरुषोत्तमपुर/इनरवा थानों के कर्तव्य निर्वहन, गश्ती, निगरानी एवं पुलिस कार्यों की आकस्मिक जांच कराई गई।

Health Department Add 3 22Scope News

जांच के दौरान कई थानों के रात्रि गश्ती दल व थानों के OD के पदाधिकारी एवं कर्मी अपने अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह पाए गए

जांच के दौरान कई थानों के रात्रि गश्ती दल एवं थानों के OD के पदाधिकारी एवं कर्मी अपने अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह पाए गए और निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में गंभीर शिथिलता परिलक्षित हुई। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन द्वारा उक्त लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उक्त थानों के 14 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इसके अतिरिक्त 26 अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

Betia SP 22Scope News

कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता व जनता से संबंधित मामलों में उदासीनता किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी – SP

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा जनता से संबंधित मामलों में उदासीनता किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ करने का निर्देश दिया गया है।

Betia Police 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना गोलीकांड मामला : खान को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, तत्काल गिरफ्तारी पर लगायी रोक

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...