हत्या के आरोप में कुख्यात इनामी अपराधी गिरफ्तार

नौबतपुर : पटना के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों में शुमार और एक लाख का इनामी अपराधी अनीश कुमार को एसटीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी अनीश कुमार पर राजधानी पटना के आसपास सहित झारखंड के देवघर जिला में भी हत्या का मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि देवघर में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में ही अनीश कुमार ने एक अमित कुमार को गोली मारकर हत्या कर डाली थी।

शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी अनीश कुमार पटना के पाटलिपुत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा है। आनन-फानन में एसटीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में एक टीम बनाकर अनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुख्यात अपराधी अनीश कुमार पर सिर्फ नौबतपुर थाने में 16 मामले दर्ज हैं। पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर फरीदपुर पंचायत नीरज मुखिया हत्याकांड में भी अनीश कुमार का नाम सामने आया था। इसके अलावा अनीश कुमार पर पटना के जानीपुर, रूपसपुर और कंकड़बाग सहित कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी देखें :

घटना की जानकारी देते हुए सिटीएसपी पश्चिम शरद आर एस ने बताया कि अनीश कुमार पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस कई वर्षों से अनीश की तलाश में छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पटना के पाटलिपुत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अनीश पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अनीश कुमार कुख्यात अपराधी उज्जवल के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़े : 2 कुख्यात अपराधी भारी मात्रा में गांजा व हथियार के साथ गिरफ्तार

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img