कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त सात अपराधियों के साथ गिरफ्तार

Deoghar– पुलिस ने पप्पू ठाकुर गोलीकांड में मामले का उद्भेदन करते हुए बहुचर्चित और कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त उर्फ जितेंद्र कुमार सहित 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. स्वास्थ्य जांच के पश्चात सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी सुभाष चंद्र जाट ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कुख्यात अपराधी जितेंद्र कुमार उर्फ बाबा परिहस्त, राहुल मिश्रा उर्फ बिट्टू, अंकित कुमार झा उर्फ ब्रूसली, अभिषेक भारद्वाज, रितिक सिंह, आशुतोष कुमार देव, जितेंद्र कुमार एवं अमन सागर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

पप्पू ठाकुर गोलीकांड मामले में हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आपराधियों के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल 7.65 बोर का, एक चार पहिया वाहन, एक देशी पिस्टल मैगजीन सहित, एक देसी सिक्सर,एक पित्तल का डमी गन, 9 एमएम का चार जिंदा कारतूस,7.65एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

एसपी ने बताया कि 8 नवंबर को कुंडा थाना क्षेत्र में पप्पू ठाकुर पर जानलेवा हमला किया गया था.

पप्पू ठाकुर भी बाबा गिरोह के सक्रिय सदस्य रह चुका है.

लेन देन के विवाद में बाबा परिहस्त ने अपने गुर्गे राहुल मिश्रा,

छोटू धपरा अभिषेक भारद्वाज के सात मिलकर पप्पू ठाकुर पर जानलेवा हमला किया था.

सीसीटीवी कैमरा से सभी आरोपियों की पहचान की गई थी.

इसमें से तीन व्यक्ति को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है.

जबकि एक अपराधी को आरा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है.

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...