Khunti : मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात माओवादी बुधराम मुंडा, फायरिंग के दौरान…

Khunti खूंटी में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में भाकपा का एरिया कमांडर मारा गया है। एरिया कमांडर का नाम बुधराम मुंडा बताया जा रहा है। यह मुठभेड़ अड़की थाना क्षेत्र के खूंटी और चाईबासा के बॉर्डर में स्थित सर्वदा जंगल में हुई है। फिलहाल पुलिस का सर्च अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार रांची रेंज के वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने कोबरा बटालियन के साथ संयुक्त रुप से सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान जंगल में पुलिस की माओवादियों से मुठभेड़ हो गई। इसी मुठभेड़ के दौरान कुख्यात माओवादी बुधराम मुंडा मारा गया।

वास्तु विहार एड 8 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : लोहरदगा में मिट्टी धंसने से चार मजदूर दबे, सुखदेव भगत पहुंचे घटनास्थल… 

वहीं बाकी के माओवादी भाग खड़े हुए। पुलिस और कोबरा बटालियन की टीम फिलहाल उनकी धर-पकड़ के लिए सर्च अभियान चला रही है। डीआईजी अनुप बिरथरे के अनुसार मृत बुधराम उरांव भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर हुआ करता था।

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img