Rohtas: कुख्यात नक्सली निर्मल सिंह गिरफ्तार, कई कांडों में था शामिल

रोहतास : बिहार के रोहतास में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

पुलिस ने एसएसबी के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में 7 वर्षाें से फरार चल रहे

एक कुख्यात नक्सली निर्मल सिंह खरवार को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार नक्सली पर आर्म्स एक्ट सहित आधे दर्जन मामले दर्ज हैं.

7 सालों से था फरार

रोहतास के एसपी आशीष भारती की माने तो नक्सल प्रभावित इलाके में

नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने की एवं संदिग्धों की गिरफ्तारी हेतु रोहतास पुलिस एवं एसएसबी के द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में करीब 7 सालों से फरार नक्सली जो वर्ष 2015 में सीआरपीएफ एवं रोहतास पुलिस बल पर जानलेवा हमले के साथ सरकार के विरोधी कार्य एवं लेवी वसूलने तथा नाजायज कार्यों में लिप्त रहने वाले कुख्यात नक्सली के नोहटा इलाके के सोली गांव में छुपे होने की सूचना मिली.

छापेमारी में धराया नक्सली

एसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम एवं प्रभारी थानाध्यक्ष दरिगांव तथा एसएसबी की विशेष टीम का गठन किया गया. टीम के द्वारा नोहटा थाना क्षेत्र के सोली गांव में घेराबंदी कर छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान कुख्यात नक्सली निर्मल सिंह खरवार उर्फ अवधेश सिंह जो नौहट्टा का रहने वाला है उसे गिरफ्तार किया गया. टीम के हत्थे चढ़े नक्सली के द्वारा इस कांड में एवं नक्सली गतिविधियों में अपने संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही इसका अपराधी क्षेत्र रोहतास जिले के अलावे अन्य सीमावर्ती जिले में भी एवं राज्यों में भी होने की संभावना है.

पूछताछ में मिली कई अहम जानकारी

एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में उक्त नक्सली के द्वारा कई अहम जानकारियां दी गई है. जिससे रोहतास पहाड़ी तथा कैमूर पहाड़ी पर नक्सली गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस को मदद मिलेगी. साथ ही इनका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

रिपोर्ट: दयानंद

Muger- इनामी नक्सली वीडियो कोड़ा गिरफ्तार

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...