बेगूसराय: बिहार में पुलिस इन दिनों अपराधियों के साथ किसी भी तरह की नरमी दिखाने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है तभी तो ताबड़तोड़ अपराधी को गिरफ्तार कर रही है या फिर मुठभेड़ में उन्हें मार गिराती है। एक बार फिर बिहार के बेगूसराय में पुलिस की अपराधी के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें अपराधी को गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार की विशेष एसटीएफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि 25 हजार रूपये का इनामी अपराधी रणवीर महतो इन दिनों अपने गृह क्षेत्र में है। Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai
सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी तभी अपराधी रणवीर महतो ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी को गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मुठभेड़ में जख्मी अपराधी रणवीर महतो पर बेगूसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज हैं। उसके ऊपर बिहार पुलिस ने 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। बता दें कि करीब 5 वर्ष पहले रणवीर महतो ने नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा पंचायत की तत्कालीन महिला मुखिया की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट के Justice पर हमला के आरोपियों को 22 वर्ष बाद मिली सजा…
मामले में बताया जाता है कि महिला मुखिया सरस्वती पूजा विसर्जन के लिए नदी पर पहुंची थी इस दौरान रणवीर महतो ने भीड़ के बीच में उन्हें गोलियों से छलनी कर हत्या कर दिया था। महिला मुखिया की हत्या का बाद से पुलिस लगातार उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुटी थी लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा दे कर भागने में सफल हो जाता था। एक बार फिर गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस पर उसने फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। पुलिस ने कुख्यात अपराधी के पास से हथियार भी बरामद किया है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Ayushman Bharat योजना की प्रगति में बिहार तीसरे स्थान पर, शुरू हुआ तीन दिवसीय…
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट


