पटना: बिहार से हवाई उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। खुशखबरी यह है कि अब बिहार के लोग भी सस्ती उड़ान भर सकेंगे। इसके लिए नीतीश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर अब टैक्स 29 प्रतिशत से घटा कर 4 प्रतिशत कर दिया है। फ्यूल में टैक्स कटौती के बाद अब बिहार के हवाई अड्डों से जहां विमानों की संख्या भी बढ़ेगी तो दूसरी तरफ यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए कीमत भी कम चुकानी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें – आज रात से इतिहास बन जाएगा पटना एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल, कल से खुलेगा नया टर्मिनल
कैबिनेट की निर्णय के अनुसार बिहार में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एटीएफ 1 प्रतिशत ही रहेगा जबकि अन्य मामलों में एटीएफ की बिक्री पर अब राज्य सरकार 29 प्रतिशत की जगह मात्र 4 प्रतिशत वैट लेगी। एटीएफ में कटौती से अब राज्य के हवाई अड्डों से विमानों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है वहीं अब किराया में भी कमी होगी। बता दें कि अभी राज्य में तीन हवाई अड्डे पटना, गया और दरभंगा से विमान परिचालन किया जाता है जबकि कुछ ही महीनों में पूर्णिया हवाई अड्डा भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भी कई एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- जून तक राज्य की ग्रामीण सड़कों से खत्म होंगे गड्ढे, इतने किलोमीटर की सड़कों का होगा कायाकल्प


















