आज रात से इतिहास बन जाएगा पटना एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल, कल से खुलेगा नया टर्मिनल

पटना: राजधानी पटना के लोगों के लिए एक अच्‍छी और एक बुरी खबर है। अच्‍छी खबर यह है कि आज रात से पटना का जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल इतिहास बन जाएगा। वहीं, बुरी खबर ऐसे अब इस टर्मिनल से यात्रा करने वाले लोगों के लिए ये भावुक पल होगा। जिस टर्मिनल से वो हर बार यात्रा किया करते थे। अब वो केवल उनकी यादों में इतिहास के पन्‍नों में दर्ज हो जाएगा।

बताते चलें, इस पुराने टर्मिनल ने बिहार के लोगों की लगभग 20 साल से अधिक समय तक सेवा की। लेकिन बिहार की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में परेशानी हो रही थी। एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल ने बिहार के इतिहास के कई उतार चढ़ाव देखे हैं। आज रात से पुराना टर्मिनल बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद से ही पटना का नया टर्मिनल पूरी तरह से काम करने लगेगा। इसी के साथ बिहार के विकास युग की भी शुरूआत भी हो जाएगी। जो बिहार और पटना के अगले चरण के विकास का साक्षी बनेगा।

बताते चलें कि, कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने अधिकारियों के साथ नए टर्मिनल का निरीक्षण किया। इसे सोमवार की आधी रात के बाद से शुरू करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर मौजूद शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जून तक राज्य की ग्रामीण सड़कों से खत्म होंगे गड्ढे, इतने किलोमीटर की सड़कों का होगा कायाकल्प

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...