पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) अब सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के गढ़ में हुंकार भरेंगे। आगामी 29 जून को ‘बहुजन भीम संकल्प रैली’ का आयोजन किया गया है। लोजपा के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि ‘सबका सम्मान, हर वर्ग का उत्थान’ यही है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पहचान। आइए हमारे साथ बहुजन-भीम संकल्प समागम में जुड़िए। डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक मजबूत कदम है। इस रैली का आयोजन राजगीर के स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में किया जाएगा।
रैली के ऐतिहासिक होने का दावा
पार्टी के नालंदा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पासवान मुकुट ने बताया कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। वैसे तो नालंदा जिले के लिए यह रैली है, लेकिन इसमें मगध क्षेत्र के नवादा, शेखपुरा, गया और जहानाबाद जिले की जनता भी साथ-साथ उपस्थित होंगे। उम्मीद है कि 15 से 20 बीघा में फैला यह मैदान रैली के दौरान खचाखच भरा होगा। उन्होंने दावा किया कि यह रैली आरा से भी बड़ी और ऐतिहासिक होने वाली है।
यह भी देखें :
नव संकल्प के बाद बहुजन भीम संकल्प रैली
जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पासवान मुकुट ने कहा कि आरा में जो रैली हुई थी वह ‘नव संकल्प रैली’ थी, लेकिन यहां बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम से रैली की जा रही है। बता दें कि पिछले आठ जून को आरा के रमना मैदान से चिराग पासवान ने ‘नव संकल्प रैली’ को संबोधित किया था। उस दिन उन्होंने घोषणा करते हुए लोगों से कहा था कि आप लोग जहां से चाहेंगे मैं वहीं से चुनाव लडूंगा। बीते छह जून को कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी भी राजगीर में बड़ी रैली कर चुके हैं।
यह भी पढ़े : शाहाबाद से चुनावी शंखनाद की शुरुआत करेंगे चिराग, नव-संकल्प महासभा की आज आगाज
Highlights