शिबू सोरेन के निधन पर लालू यादव ने दुख व्यक्त किया, कहा- आदिवासी समाज के बड़े चेहरा थे

पटना : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज 81 साल के उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। लालू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के नहीं पूरे भारत के दलित आदिवासी के बड़े चेहरा थे। बहुत दिनों तक उन्होंने राजनीति की काफी काम किया है। अफसोस है कि वे हमारे बीच नहीं हैं। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और पूरे परिवार को मैं सांत्वना देता हूं। हेमंत सोरेन से मैं अभी बात करूंगा। उन्होंने कहा कि वह बहुत बड़े राजनीति के चेहरा थे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ मेरा पारिवारिक संबंध था।

DIARCH Group 22Scope News

लालू यादव ने ट्वीट कर शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि संघर्षों के आदि हमारे साथी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से मर्माहत हूं। उनके साथ सांझा संघर्षों की अनेक यादें जुड़ी है। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान में उनकी महत्ती भूमिका रही है। समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार दुख की इस घड़ी में गुरुजी के परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों व शुभचिंतकों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़े : शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक कहा-आदिवासी समाज की सशक्त आवाज़ को खो दिया… 

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...