अब समीर और सुखदेव का काम बिगाड़ेंगे चमरा !

लोहरदगाः लोहरदगा लोकसभा सीट में ऐसा माना जा रहा था कि भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा लेकिन इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल झामुमो के बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा ने आज नामांकन फार्म खरीद कर लोकसभा चुनाव में कूदने का फैसला कर लिया है।

ये भी पढ़ें-और फिर रिम्स से हथकड़ी निकालकर इस तरह से फरार हुआ कैदी कि सब देखते रह गए……. 

झामुमो के बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा के विधायक प्रतिनिधि शिवराम कच्छप ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 साल पहले से ही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास लोहरदगा लोकसभा में चुनाव लड़ने की बात कही थी और उसके लिए काफी प्रयास किया गया‌।

क्या चमरा लिंडा निर्दलीय चुनाव लड़ेगें !

लेकिन इंडिया महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के प्रत्याशी को टिकट मिलने के बाद चमरा लिंडा के द्वारा खुद से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया और उनके विधायक प्रतिनिधि के द्वारा नामांकन फार्म खरीदा गया है।

लोहरदगा लोकसभा में चुनाव अभी काफी रोमांचक हो गया है। अभी तक माना जा रहा था कि यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में है लेकिन बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा के द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जाने के बाद यह निश्चित हो गया कि यह मुकाबला अब त्रिकोणीय होने जा रहा है।

सीएस आई 22 22Scope News

ये भी पढ़ें-लातेहार में खूनी खेल, कुल्हाड़ी से काटकर तीन की हत्या, दो गंभीर…… 

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव को होगा। कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत और चमरा लिंडा का वोट आपस में बंट जाएगा और भारतीय जनता पार्टी आसानी से जीत जाएगी।

लेकिन इसका दूसरा पहलू यह भी है कि अगर चमरा लिंडा इस सीट से जीत जाते हैं तो लोहरदगा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीत कर एक नया इतिहास रचेंगे।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...