11 मई से चलेगी भारत गौरव पर्यटक Train ,6 ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी साईं के कर सकेंगे दर्शन

Jharkhand: भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड जो भारत सरकार के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है। वह 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन करने के लिए विशेष Train का संचालन करने जा रही है। यह यात्रा भारत गौरव पर्यटक Train योजना के तहत संचालित होगी।

इन ज्योतिर्लिंग के कर सकेंगे दर्शन

देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत यह यात्रा कराई जा रही है। यह Train 11 मई 2026 को झारसुगुडा से रवाना होगी। हजारीबाग कोडरमा  से भी यात्री बोर्डिंग कर पाएंगे। 11 रात और 12 दिन की यात्रा होगी, जिसमें यात्रियों को देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिर्डी साई बाबा मंदिर, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं।

केंद्र सरकार की बड़ी पहल

यह पहल केंद्र सरकार के “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियानों के तहत घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।

अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन हैं खासकर तीर्थ यात्राएं आपको पसंद है तो सरकार की यह पहल आपके लिए कारगार साबित होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Koderma Love Story: प्रेमी से बिछड़ने पर नाबालिग का हाई वोल्टेज...

 कोडरमा में प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर युवती ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घंटों हाई...

Dhanbad News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का निधन, पूर्व...

 धनबाद के विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का रांची के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से...

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...