अब जमीन कारोबारी शेखर को ईडी (ED) ने किया गिरफ्तार

रांची: ईडी (ED) ने बुधवार को जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया गुरुवार को कुशवाहा को पीएमएलए कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।

इससे पहले जांच एजेंसी ने कुशवाहा के घर पर भी छापेमारी की थी। कई बार पूछताछ भी की थी। इसमें कुशवाहा ने जमीन घोटाले में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया था।

लेकिन ईडी (ED) ने जब इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से पूछताछ की तो कुशवाहा के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद जांच एजेंसी ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।

ईडी (ED) को जमीन घोटाले में बड़गाई अंचल के तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के आवास पर छापे के दौरान कई फर्जी डीड और दस्तावेज मिले थे।  इसमें गाड़ी मौजा स्थित 4.83 एकड़ जमीन की फर्जी डीड भी थी। इसी मामले में शेखर कुशवाहा को ईडी ने अपनी गिरफ्त में लिया है।

Jamui Farmer Success Story: जमुई के किसान चंद्रिका मंडल की बदली...

Jamui Farmer Success Story ,पटना:बिहार के जमुई जिले के कर्णपुर पंचायत निवासी 55 वर्षीय किसान चंद्रिका मंडल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक...

Bihar Mid Day Meal Scheme: बिहार के 30 जिलों में मिड-डे...

Bihar Mid Day Meal Scheme, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...