रांची:ईडी जमीन कारोबारी शेखर महतो उर्फ शेखर कुशवाहा से और तीन दिन पूछताछ करेगा।
ईडी की विशेष कोर्ट ने शेखर की रिमांड तीन दिन बढ़ा दी है।
इससे पहले तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी ने शेखर को मंगलवार को पीएमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया।
ईडी ने कोर्ट को बताया कि कुशवाहा ने तीन दिनों की पूछताछ में कुछ सहयोगियों के नाम बताएं हैं, जो जमीन के जाली दस्तावेज बनाने और खरीद-बिक्री करने में शामिल हैं। ईडी ने उन्हें भी समन किया है।
पूछताछ में कुछ नए तथ्य भी सामने आए हैं, जिनका सत्यापन अभी चल रहा है। इसलिए रिमांड की अवधि बढ़ाई जाए।


















